- Hindi News
- आॅल इंडिया टेलेंट सर्च परीक्षा में ध्रुव स्कूल के छात्र रहे अव्वल
आॅल इंडिया टेलेंट सर्च परीक्षा में ध्रुव स्कूल के छात्र रहे अव्वल
पूंडरी | नेशनलटीचर्स काउंसिल बैंगलुरु के सौजन्य से कराई गई प्रतियोगिता परीक्षा में ध्रुव पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने गोल्ड सिल्वर मेडल प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है। प्रिंसिपल रितु बंसल ने बताया कि आॅल इंडिया टैलेंट सर्च एग्जाम में ध्रुव पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा कोमल लाकरा सुपुत्री राजपाल कक्षा चौथी की छात्रा नव्या सुपुत्री सुबोध गुप्ता ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा कक्षा 5वीं के छात्र लक्ष्य ढुल पुत्र जगबीर सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया। आज स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल रितु बंसल ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।