पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्वल परीक्षार्थियों को सम्मानित किया

अव्वल परीक्षार्थियों को सम्मानित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | सीबीएसईद्वारा घोषित दसवीं की परीक्षा परिणाम डीएवी पब्लिक स्कूल का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहा। प्राचार्या साधना बक्शी ने बताया कि स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने 10.0 सीजीपीए प्राप्त किए। स्कूल के छात्र अनु शर्मा, प्रेरणा, प्रियंका चौधरी, सृष्टि, हेमजोत कौर, शिवांशु राणा, अमित, प्रकाश विर्क, शिवम बग्गा अक्षय कुमार को सम्मानित करते हुए उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस मौके पर अध्यापक सुरेश बोदला, मुकेश शर्मा, रूपेंद्र वालिया शमशेर भी मौजूद थे।

पूंडरी | दसवींके छात्रों के साथ प्राचार्या साधना बख्शी।