- Hindi News
- एक बाबू के सहारे चल रहा तहसील का कार्यालय
एक बाबू के सहारे चल रहा तहसील का कार्यालय
तहसीलमेंएक कर्मचारी के सहारे कामकाज चल रहा है। तहसील बने हुए पूंडरी को वर्षों हो चुके हैं, लेकिन आज तक भी कर्मचारी पूरे नहीं हो पाए हैं। तहसील में छह पद हैं जिसमें दो रीडर, एक एमसी लिपिक, एक टीआरए, एक एडब्ल्युबीएन एक आरसी का पद है। जिसमें एक मात्र आरसी के पद को छोड़कर सभी रिक्त पड़े हुए हैं। आरसी के पद पर कार्यरत कांशीराम ने बताया कि तहसील के कार्य सहित उन्हें न्यायालय के कार्य भी निपटाने पड़ते हैं, जिसकी वजह से हर समय कार्यालय के कार्य का भार हमेशा उनके दिमाग पर बना रहता है। खाली पदों को भरने को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। रोशनलाल, पिरथी, परशराम, रामपाल, नरेश कुमार, राजेश कुमार शीशपाल ने कहा कि वे सुबह से ही तहसील से संबंधित कार्य करवाने के लिए आए हुए है। लेकिन पूरा पूरा दिन इंतजार करने के बाद कार्य करवाना पड़ता है।