गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी
पूंडरी | फरलमें वाल्मीकि मोहल्ला में स्थित आंगनवाड़ी में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता आशा वर्कर अकविंद्र कौर कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता मल्होत्रा कोल ब्लाक कोआर्डिनेटर ममता देवी ने भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 35 महिलाओं जिनमें किशोरियां, गर्भवती महिलाएं, दूध पिलाने वाली महिलाएं सभी आशा वर्करों ने भाग लिया। सुनीता मल्होत्रा ने सरकार की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के तहत मुफ्त सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार, दांतों मसूड़ों की बीमारियों भोजन में आयोडीन के बारे में समझाया। उन्होंने आयोडीन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आयोडीन एक खनिज तत्व है। जो हमारे शरीर की सही वृद्धि, विकास संचालन के लिए जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दूध, दही, फल हरि सब्जियों का अत्याधिक प्रयोग करना चाहिए। ताकि शरीर में आयरन, कैलशियम विटामिन सी की कमी हो। इस मौके पर किशोरियों महिलाओं को भी कई बीमारियों से संबंधित उचित विमर्श दिए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सविता शर्मा, कमला देवी सुमन रानी भी मौजूद थीं।