आंदोलन को लेकर भाकियू ने गांवों में किसानों को दिया न्योता
भारतीयकिसानयूनियन की ओर से 26 फरवरी को कैथल में आयोजित होने वाले करो या मरो आंदोलन को लेकर रविवार को किसानों ने जठलाना क्षेत्र का दौरा किया। भाकियू ब्लॉक प्रधान सीटू नंबरदार उपप्रधान कर्ण बुबका के नेतृत्व में किसानों ने गांव जठलाना, गुमथला, संधाला, संधाली, लालछप्पर, मारूपुर, बरहेड़ी, बरसान, लक्सीबांस, पालेवाला, नाचरौन, रतनगढ़, उन्हेड़ी गांवों का दौरा कर किसानों को आंदोलन में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर कर्ण बुबका सीटू नंबरदार ने बताया कि 26 फरवरी के कैथल आंदोलन को लेकर किसानों की एक विशाल बैठक का आयोजन 16 फरवरी मंगलवार को दोपहर एक बजे जठलाना अनाजमंडी में आयोजित की जा रही है। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी स्वयं बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कैथल में करो या मरो आंदोलन जब तक चलेगा जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेगी। मौके पर मंदीप रोडछप्पर, अनिल मंडेबर, महीपाल, सतपाल, करनैल, हरिसिंह, बलिन्द्र, रमेश, संजय, कर्मबीर बरहेडी,बजाज गुमथला, बृजेश, बलबीर सिंह जठलाना, सतबीर अलाहर, मानसिंह कांजनू, विनोद कांजनू, संजू, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।