पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीपीएस राणा का किया सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | शिवमंदिर अंधेरिया बाग में प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीपीएस श्याम सिंह राणा मुख्यअतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान रुपेंद्र चौहान ने की। कमेटी की ओर से सीपीएस राणा को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। चौहान ने कहा कि राणा की वजह से क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। सीपीएस के प्रयासों से रिकार्ड तोड़ विकास कार्य चल रहे हैं। राणा ने कहा कि भाजपा सरकार गांव शहरों के विकास को लेकर जोरों शोरों पर कार्य कर रही है। ग्रामीणों की मांग पर उनके गांव में विकास कार्यों के लिए सरकार लाखों करोड़ों रुपए की ग्रांट दे रही है। मौके पर एनके शर्मा, वरयाम सिंह एडवोकेट, अशोक वालिया, रमेश अरोड़ा, उमेश सैनी, यशवंत चौहान, सतीश बैंडी जेके वर्मा, फूल कुमार राणा, त्रिलोचन सिंह टोची, यशपाल फग्गू, पंडित सोमदत्त, विजय शर्मा, डॉ बिमल गर्ग, नवीन कुमार, अर्जुन पंडित गुमथला भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...