इंकलाब मंदिर में शहीदों को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि
रादौर | हरियाणाएंटीकरप्शन सोसाइटी की ओर से रविवार को इंकलाब मंदिर गुमथला में शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीपीएस श्याम सिंह राणा मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट वरयाम सिंह की अध्यक्षता में राणा अन्य ग्रामीणों ने भगतसिंह, राजगुरु सुखदेव के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित की। राणा ने कहा कि जिस खुले वातावरण में रहते हैं वह अमर शहीदों की देन है। मौके पर सर्वजीत सिंह, अनुराग का बोज, करतार सिंह, रामचन्द्र, लखविन्द्र सिंह, भगवान सिंह, संजीव मुसिंबल, हुकम सिंह पृथ्वीपुर, जाहिद खान, सुलेमान, बलविन्द्र सिंह, मलकीत सिंह, मोहन लाल चावला, श्याम लाल मेहता, सोहन लाल, धर्मपाल, अमी लाल, पवन चौकीदार, राकेश वाल्मिकी गुमथला, अमरजीत सिंह, संतोष भारद्वाज उपस्थित थे।