बिजली ट्रांसफार्मर से सामान चोरी
रादौर | यहांसक्रिय चोर गिरोह ने गांव खेड़की ब्राह्मणान में ट्रांसफार्मर से हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसडीओ शेखर मोहन ने बताया कि चोरों ने चंदन सिंह के खेतों में रखे 16 केवी के ट्रांसफार्मर से सामान चुरा लिया है।