पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार से ठगी, बैंक अकाउंट से दो लाख रुपए हुए ट्रांसफर

दुकानदार से ठगी, बैंक अकाउंट से दो लाख रुपए हुए ट्रांसफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने जांच शुरू की, पर अभी दर्ज नहीं किया केस

भास्करन्यूज | रादौर

एकदुकानदारके खाते से दो लाख रुपए साफ हो गए। शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक धोखाधड़ी का केस दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। छोटाबांस के रहने वाले सत्याव्रत आर्य ने बताया कि वह गीता बाजार में कैनरा बैंक के बाहर फोटो लेमिनेशन का काम करता है। बैंक में उसने 12 लाख रुपए की लिमिट बनवाई हुई है। उसने बताया कि 28 जनवरी को उसके खाते से करीब दो लाख रुपए निकाल लिए गए। जिसकी सूचना उसने बैंक अधिकारियों को दी।

उसका आरोप है कि अधिकारियों ने उसके मामले में गंभीरता नहीं बरती। आर्य ने बताया कि उसके खाते से मुंबई की एक लिमिटेड कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उधर बैंक के मैनेजर अरविन्द कुमार चौबे ने बताया कि अभी बैंक अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही मामले में केस दर्ज करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...