ब्लॉक समिति सदस्य की शपथ लेने वाली छात्रा के लिए बजी तालियां
रादौर | बतौरब्लॉक समिति सदस्य की शपथ लेने के बाद मुकंदलाल नेशनल कॉलेज की छात्रा नेहा देवी अलाहर का छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। कक्षा में सभी ने तालियां बजाकर नेहा को बधाई दी। इसके बाद नेहा ने वार्ड नंबर 10 के गांव अलाहर लक्सीबांस का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जल्द ही उनका समाधान करने का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया। नेहा ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव का विकास करवाना है। वह गांव में साफ सफाई, महिला शिक्षा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ अभियान को कामयाब बनाने के लिए कार्य करेगी। नेहा ने बताया कि ब्लॉक समिति का चेयरमैन पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए इस पद के लिए वह भी अपना दावा पेश करेगी।
नेहा देवी