यहां पीने का पानी, शौचालय की व्यवस्था
रादौर बस स्टैंड पर समस्याओं का अंबार
भास्करन्यूज | रादौर
परिवहनविभागकी लापरवाही के कारण बस स्टैंड (यमुनानगर साइड) पर सुविधाओं का जबरदस्त टोटा है। इसकी वजह से यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यहां पीने का पानी, शौचालय, साफ सफाई, रोशनी का प्रबंध है। यहां तक कि बसें ठहरने की पर्याप्त सुविधा भी नहीं है। वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस बारे मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर बस स्टैंड की सुध लेने की मांग की गई है। वर्षों पहले बनाए गए शौचालय टूटकर बिखर चुके हैं। बस स्टैंड पर महिलाएं शौचालय होने से सबसे अधिक परेशान हैं। वहीं खुले में लोग बस स्टैंड के पीछे शौच करते हैं। जिस कारण यहां वातावरण दूषित हो रहा है। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। विभाग की ओर से लगवाया गया एक नलका वर्षों से ठप पड़ा है। पीने के पानी के लिए लगाए गए नल में पानी नहीं आता। पीने का पानी होने से यात्री पानी के लिए दूर दूर भटकते रहते हैं। लेकिन शिकायत करने के बावजूद बस स्टैंड पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं करवाई गई। कई महीनों से कोई कर्मचारी झाड़ू तक नहीं लगाने आया। जिस कारण दूर दूर तक गंदगी फैली हुई है। बरसात में बस स्टैंड की टूटी सड़क पर पानी जमा होने से लोग परेशान होते है।
परिवहन विभाग द्वारा लाडवा यमुनानगर साईड दो अलग बस स्टैंड बनाए गए है। किसी भी बस स्टैंड पर रोडवेज की बसें अंदर नहीं जाती। दोनों बसों को मेन रोड पर रोककर सवारियों को चढ़ाया जाता है। जिससे यात्री परेशान हैं। इससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। बस स्टैंड पर फल फ्रूट का खोखा चलाने वाले नरेश दीपक ने बताया कि रोडवेज की ओर से उनसे खोखा चलाने पर 8 हजार रुपए महीना किराया वसूला जा रहा है। लेकिन बस स्टैंड पर कोई सुविधा नहीं है।