चोर शहर से तीन बाइक चुरा ले गए
यमुनानगर | अलगअलग तीन स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन निवासी राजेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह करीब दस बजे उसकी बाइक मधु चौक स्थित स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कार्यालय के सामने से चोरी हो गई। उधर, जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी रवि नागपाल की बाइक बजाज प्लाई फैक्टरी जगाधरी के बाहर से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चोरी हो गई। वहीं रादौर रोड देवी मंदिर गली निवासी सन्नी गुप्ता की शादीपुर गांव से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।