भास्कर न्यूज | रादौर
भास्कर न्यूज | रादौर
कस्बारादौरके कालेज रोड पर श्री महावीर क्लब की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में शनिवार की रात को सीता हरण शुर्पणखा दृश्य का मंचन किया गया। कार्यक्रम में गोपालदास उपनेजा रादौर मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित रामलीला में कस्बे की महिलाओं पुरूषों ने भाग लिया। गोपालदास ने कहा कि रामलीला हमें भाईचारे का संदेश देती हैं। रामलीला ने केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक है बल्कि रामलीला हमारी प्राचीन संस्कृति को भी दर्शाती हैं।
रामलीला बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं। हमें सामजिक बुराइयों का त्याग कर समाजहित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर संचालक काशीराम,प्रधान ओमप्रकाश ओड, सचिव हेमराज ओड, निदेशक त्रिलोकचंद, रूलियाराम, बिटटू, सुभाष चंद आदि मौजूद थे।