पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकाबपोशों की पहचान में जुटी पुलिस अभी हाथ खाली, सीसीटीवी से उम्मीद

नकाबपोशों की पहचान में जुटी पुलिस अभी हाथ खाली, सीसीटीवी से उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टरसेपीएनबी का एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले के खिलाफ पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे नकाबपोश के अलावा पुलिस के हाथ कोई दूसरा सुराग नहीं लगा है। फुटेज के आधार पर ही पुलिस उनकी पहचान में जुटी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

इससे पहले एटीएस कंपनी के एक्जीक्यूटिव रामचंद्र ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीएनबी रादौर के बस स्टैंड पर लगे एटीएम का ठेका उनकी कंपनी के पास है। शनिवार को कंपनी की ओर से एटीएम में 21 लाख, 74 हजार 500 रुपए की नगदी डाली गई थी। देर रात चोर एटीएम को उखाड़ कर ले गए। इसमें नगदी भी थी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की तड़के 4 से 5 अज्ञात लोग पीएनबी के एटीएम को ट्रैक्टर द्वारा खींचकर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने पास की दुकान के बाहर लगे कैमरे में कैद हुई फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की शिनाख्त करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को दिनभर रादौर पुलिस के अधिकारी एटीएम चोरी होने की घटना को लेकर जांच कार्य में जुटे रहे, लेकिन पुलिस के हाथ घटना के दूसरे दिन भी खाली रहे।

जांचकर रहे है: थानारादौर प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। जल्द ही अज्ञात लोगों की पहचान कर ली जाएगी।

पुलिसगश्त और सुरक्षा पर उठे सवाल

बैंकएटीएम स्टेट हाइवे पर है। ऐसे में बदमाश एटीएम को उखाड़ कर ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान है। पुलिस गश्त का दावा करती है, लेकिन उसके बाद इतनी बड़ी वारदात हो गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एटीएम तोड़ने में काफी समय लगेगा, लेकिन इस दौरान किसी को भी इसके बारे में पता नहीं चला।