- Hindi News
- आतंकवाद को बढ़ावा देता भ्रष्टाचार : फोतेदार
आतंकवाद को बढ़ावा देता भ्रष्टाचार : फोतेदार
रादौर | इंडियनपब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विश्व भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के समन्वयक पीएन फोतेदार ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बुराई है जो किसी भी समाज या देश को समाप्त कर सकती है। इससे देश की प्रगति अबाध रूप से नहीं हो सकती। इस संदर्भ में हुए सर्वे में भारत भ्रष्टाचार की सूची में 127वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बीड़ा उठाया है कि भारत को इस समस्या से मुक्त किया जाए। उनके द्वारा दूसरे देशों से काले धन की वापसी को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम सभी आमजन अपने स्तर पर इसका विरोध करें। यदि हम इस विषय में जागरूक नहीं है तो इस समस्या से निजात नहीं पा सकते। भ्रष्टाचार के व्याप्त होने से आम जनता का कानून से भरोसा खत्म होता है। भ्रष्टाचार से सबसे अधिक सामान्य जन प्रभावित होता है। हम सभी को इस दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे। भ्रष्टाचार के साथ अनेक अन्य बुराइयों भी पैदा होती है। इससे आतंकवाद को पनाह मिलती है। नवयुवक जो बरोजगारी बढऩे के कारण आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।