पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भावस्था के दौरान तीन बार जांच जरूरी

गर्भावस्था के दौरान तीन बार जांच जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | गांवरादौरी के आंगनवाड़ी केंद्र में साक्षरता महिला समूह द्वारा मंगलवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएमएस की प्रधान कुसुम खजांची निशा ने की। बैठक में महिलाओं को स्वस्थ जच्चा-बच्चा पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधान कुसुम ने कहा की गर्भवती महिलाओं को अपनी आखिरी महावारी की तारीख ठीक से याद रखनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान तीन बार सरकारी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। टेटनेस के दो टीके लगवाने चाहिए। लोहे के बर्तन का पका हुआ भोजन खाना चाहिए। यदि किसी गर्भवती महिला को ज्यादा उल्टियां, बुखार या पैरों में सूजन हो, सांस फूलने लगे तो उसे डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चा होने के उपरांत जच्चा -बच्चा के स्वास्थ्य हेतु अस्पताल में 48 घंटे रुकना चाहिए। एलएचवी चंद्रकांता एमपीएच मीना शर्मा ने बताया कि मां को आधे घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवा देना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर हरियाणा स्वास्थ्य वाहन सेवा के टोल फ्री नं. 102 पर संपर्क पर करें। इस अवसर पर निशा, प्रोमिला, रजनेश, शशीकला, शिल्पा रंजना उपस्थित थे।