क्रांतिकारी राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
रादौर | पंचायतसंघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की 108वीं जयंती आर्य समाज मंदिर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघर्ष समिति के प्रधान अमर सिंह कंबोज ने की। इस अवसर पर संघर्ष समिति के सदस्यों ने राजगुरु, भगतसिंह सुखदेव के चित्रों पर फूलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। लोगों ने कॉलेज रोड पर झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। अमर सिंह कंबोज ने कहा कि राजगुरु ने सुखदेव भगत सिंह के साथ मिलकर 19 दिसंबर 1928 को लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त अंग्रेज अधिकारी जेपी सांडर्स को गोली मारकर लाला लाजपतराय की मौत का बदला लिया था। राजगुरु ने क्रांति की राह पकड़ी थी। राजगुरु युवा पीढ़ी के आदर्श थे। जिन्होंने युवाओं को आजादी की लड़ाई के प्रति जागरूक किया था। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने देश की एकता अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के तैयार रहना चाहिए। मौके पर राजकुमार शर्मा, सोमनाथ खट्टर, देव जोगी, हरि सिंह चौहान, ओमप्रकाश, मायाराम चौहान, सीताराम सैनी, संदीप सैनी, देशराज सैनी, धनी सिंह सैनी, अवतार सिंह, धनपत सैनी, अशोक जुनेजा, जगमाल पंच उपस्थित थे।