- Hindi News
- आपस में लड़ रहे बंदरों ने महिला को काटा, घायल
आपस में लड़ रहे बंदरों ने महिला को काटा, घायल
रादौर | कस्बामें आजकल बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया हुआ है। मंगलवार को कस्बा के वार्ड एक में बंदरों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए एक महिला को काट खाया। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन प्रशासन की ओर से कस्बा में बढ़ रहे बंदरों के उत्पात से स्थानीय लोगों को बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं।
कस्बा निवासी समाज सेवी अशोक शर्मा, नंदलाल पंच, हरिंद्र अरोड़ा, देव हिमांशु जोगी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस कारण छतों के ऊपर बंदरों के झुंड नजर आते हैं। मंगलवार को बंदरों के झुंड ने परमजीत कौर को काट खाया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बंदर आए दिन घरों से सामान उठाकर भाग जाते हैं। वहीं सामान उठाने के लिए जब बंदरों को भगाने का प्रयास किया जाता है तो बंदर उल्टा लोगों पर ही हमला कर देते हैं। लोगों ने बताया कि बंदर मकान की छतों से उनके कपड़े उठाकर भाग जाते हैं और कपड़ों को फाड़ देते हैं। लोगों ने पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। रादौर के सरपंच विनोद वर्मा ने कहा कि जल्द ही पंचायत की ओर से इस बारे विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने का पंचायत प्रबंध करेगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।