पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करने वाले टीचर को किया निलंबित

छेड़छाड़ करने वाले टीचर को किया निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | छात्रके साथ छेड़छाड़ अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उसका हेडक्वार्टर रादौर रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक जरूर मिलना चाहिए।

खिजराबाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र के साथ अश्लील हरकत करने तथा एकांत में छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी द्वारा बुधवार सुबह निलंबित कर दिया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। आनंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित छात्र उसके पिता के बयान लिए गए हैं। शिक्षक का तुरंत प्रभाव से डेपुटेशन कर टिबडिय़ों भेज दिया गया था। अब जांच के बाद आरोपी टीचर को सस्पेंड किया गया है।