पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटरी विवाद को लेकर केन्द्रीय जल आयोग ने बीती 24

पटरी विवाद को लेकर केन्द्रीय जल आयोग ने बीती 24

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटरी विवाद को लेकर केन्द्रीय जल आयोग ने बीती 24 जुलाई को उत्तरप्रदेश हरियाणा के उच्चाधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में केंद्रीय जल आयोग ने उत्तरप्रदेश सरकार को साफ आदेश दिए थे कि यमुना की पटरी दोनों प्रदेशों का विवाद समाप्त होने के बाद ही बनाई जाएगी। लेकिन पिछले दस दिनों से उत्तरप्रदेश प्रशासन ने केंद्रीय जल आयोग के आदेशों की अवहेलना करते हुए पटरी बनाने का कार्य शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर दो दिन पहले नायब तहसीलदार रादौर जयपाल संधू यमुना नदी पार मौके पर गए थे और पटरी बनाने का कार्य रुकवाया गया था। इसके बावजूद बुधवार को उत्तरप्रदेश प्रशासन ने फिर से पटरी बनाने का कार्य शुरू कर दिया। जिस पर क्षेत्र के किसानों का गुस्सा भड़क उठा और क्षेत्र के किसान शिवकुमार संधाला के नेतृत्व में यमुना नदी पार ट्रैक्टर ट्रॉलियों से पहुंचे और मौके पर पटरी बनाने के लिए मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रुकवा दिया।