- Hindi News
- गोष्ठी में गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की जानकारी दी
गोष्ठी में गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की जानकारी दी
रादौर|प्रेम गैसएजेंसी की ओर से बुधवार को कस्बा के उपभोक्ताओं को सरकार की नई योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गैस एजेंसी की ओर से माता मोहल्ला, जाट नगर, गुरुद्वारा गली, कॉलेज रोड, शिव कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, गीता कॉलोनी, अनाज मंडी रोड, बुबका रोड, बस स्टैंड रोड में गोष्ठियां आयोजित की गई। एजेंसी के मैनेजर हरीश गर्ग ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार एक जनवरी से सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस के सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने के लिए अपने बैंक खाता नंबर आधार कार्ड गैस एजेंसी में जमा करवाना होगा। उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलेंडरों की सब्सिडी उनके बैंक खातों में डाली जाएगी। उपभोक्ता गैस एजेंसी में रविवार के दिन भी अपना आधार कार्ड बैंक खाता नंबर जमा करवा सकते है। जिसके लिए रविवार को पूरा दिन एजेंसी खुली रहेगी। मौके पर जय सिंह ढिल्लों, सुशील कश्यप, राजकुमार शर्मा, सुमित गोयल, हिमांशु जोगी, संदीप सैनी, सोमनाथ, शैटी वर्मा उपस्थित थे।