बच्चों ने दी रोड सेफ्टी की परीक्षा
रादौर| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुमथला राव में बुधवार को रोड सेफ्टी नियम पर एक त्रिस्तरीय परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर में स्कूल में तीन स्तर बनाए गए। इसमें पहला स्तर कक्षा 1 से 5, दूसरा स्तर कक्षा 6 से 8 और तीसरे स्तर में कक्षा 9 से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य करनैल सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी नियमों के बारे में जागरूक करना है। विद्यार्थियों को सड़क को पार करते समय आगे पीछे दोनों तरफ देखकर ही सड़क को पार करना चाहिए। मौके पर प्राध्यापक बलदेव सिंह, शिवराम, बुध कुमार, दर्शनलाल, हंसराज, नरेश कुमार, कुंदन लाल और पूजा मौजूद थे।