- Hindi News
- लालच में हो रही पेड़ों की कटाई : राजकुमार
लालच में हो रही पेड़ों की कटाई : राजकुमार
लालच में हो रही पेड़ों की कटाई : राजकुमार
रादौर|राजकीयउच्चविद्यालय संधाली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक राजकुमार ने की। गांव संधाली के सरपंच गजेसिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्याध्यापक राजकुमार ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। आज तेजी से वातावरण बिना पेड़ पौधों के खराब होता जा रहा हैं। वातावरण को हराभरा रखने के लिये हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। आज मनुष्य लालच में पेड़ों की कटाई कर रहा हैं। जबकि पेड़ पौधे हमें जिंदा रहने के लिये आक्सीजन प्रदान करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़ पौधे वर्षा लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। हमें अपने घरों के आसपास पड़ी खाली भूमि पर पौधारोपण करके अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे आक्सीजन प्रदान करने के साथ साथ वातावरण को शुद्ध भी रखते हैं। सीनियर अध्यापक बेनीप्रसाद ने बच्चों को स्वच्छता साफ सफाई पौधों का अपने जीवन में महत्व के बारे मेें प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यापक रविन्द्र कांबोज, कुलदीप सिंह, संजीव शास्त्री, सचिनकुमार, शशीबाला, चन्द्र पाल आदि का पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।