सम्मेलन के लिए क्षेत्रों का दौरा किया
सम्मेलन के लिए क्षेत्रों का दौरा किया
रादौर|भाकियू19सितंबर को जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा किया। भाकियू मंडल प्रधान बाबू राम गुंदयाना जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने क्षेत्र के गांव बापौली, बापा, सढूरा, घिलौर, हड़तान, सिंकदरा, चमरोड़ी, नागल, दोहली, मंसुरपुर का दौरा कर किसानों को सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। जो भी पार्टी स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेगी, किसान उसी पार्टी का समर्थन करेगी।