- Hindi News
- फिर हुआ सिविल अस्पताल में बच्ची का फर्श पर जन्म
फिर हुआ सिविल अस्पताल में बच्ची का फर्श पर जन्म
>दो माह में तीन घटना हो चुकी है इस तरह की
>एंबुलेंस से उतारते ही हुआ बच्ची का जन्म
भास्करन्यूज | यमुनानगर
सिविलअस्पतालयमुनानगर विवादों से ऊबर नहीं पा रहा है। एक घटना होकर शांत नहीं होती, दूसरी पीछे लग जाती है। इंतजाम पूरे नहीं होने पर सोमवार को फिर एक महिला की डिलीवरी अस्पताल के प्रांगण में फर्श पर हो गई। रादौर अस्पताल से उसको सिविल अस्पताल में रेफर किया गया था। प्रांगण में डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा को दाखिल कराया गया। ध्यान रहे इस महिला के साथ पांच साल पूर्व भी ऐसा ही हुआ था।
रादौर निवासी एनआरआई सुरेंद्र सिंह की प|ी रीना रानी को प्रसव पीड़ा होने पर उसको रादौर के अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां पर उसकी हालत को गंभीर देखकर डॉक्टर्स ने यमुनानगर सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल में लाया गया। उतारते हुए महिला की डिलीवरी हो गई। इस दौरान चालक उसके परिजनों के हाथ पाव फुल गए। किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
हरमामले में देरी हुई है : एनआरआईका कहना है कि चेकअप के बाद रादौर अस्पताल के डॉक्टर ने रीना को रेफर कर दिया था। एंबुलेंस से रीना को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया जा रहा था। वह अपनी बाइक पर दूसरे रास्ते से चल दिया। वह यमुनानगर अस्पताल में पहुंच गया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। काफी देर बाद एंबुलेंस अस्पताल में आई। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पांच साल पूर्व भी उनके यहां पर बेटी का जन्म हुआ था।
तब भी इसी तरह की दिक्कत आई थी। जब वह सोमवार को अस्पताल में गया तो महिला वार्ड में बेड पर जानवर बैठे हुए थे। बुलाने पर भी मौके पर काफी देर तक कोई नहीं आया। इसकी फोटो भी उसने मोबाइल में ली है। जल्द ही इसे सीएमओ को दिखाएंगे।
स्ट्रेचर भी नहीं मिला
महिलाको एंबुलेंस से उतारते हुए स्ट्रेचर नहीं दिया गया। यदि स्ट्रेचर होता तो इस तरह के हालात नहीं होते। अधिकांश महिला को अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलता है। उनको खुद ही डिलीवरी कक्ष में जाना पड़ता है। वहां पर मौजूद महिला के लिए आगे नहीं आती तो महिला नवजात की बहुत भारी दिक्कत आती।
15दिन पहले भी हुआ था ऐसा
15दिन पूर्व डिलीवरी रूम के बाहर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद स्टाफ हरकत में आया। बुड़िया पीएचसी में भी एक माह पूर्व महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया।