पानी बचाने का संदेश दिया
रादौर|पानी अमूल्यहै। इसे व्यर्थ बहाए। यदि समय रहते हमने व्यर्थ पानी बहाना बंद किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे यह शब्द जय बाबा बर्फानी क्लब के प्रधान धर्मेंद्र सैनी ने सोमवार को फतेहगढ़ में जल बचाव अभियान के दौरान गोष्ठी में कहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नल खुले छोड़कर व्यर्थ पानी बहाए। अपने नलों पर टैब जरूर लगाए। जरूरत पड़ने पर ही नल खोलकर पानी का इस्तेमाल करें। व्यर्थ पानी बहाने से गांव में जौहड़ ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे गंदे पानी की निकासी की समस्या पैदा हो गई हैं। व्यर्थ पानी बहाने से गलियां नालियां साफ रहती हैं। जरूरत पडऩे पर ही पानी का इस्तेमाल करे। पानी का दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं। व्यर्थ पानी बहाने से वाटर लैवल हर वर्ष नीचे जा रहा हैं। जिस कारण आने वाले वर्षों में पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी होने जा रही हैं। इस अवसर पर सरपंच गुरनाम सिंह सैनी सुनील कुमार, बंटी, संदीप, साहिल, राजू, अमित कुमार, विकास, रवि, कर्मवीर, भूषण, हैप्पी, रोबिन, सूरज सैनी आदि उपस्थित थे।