पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवानपुर ने हराया खरींडवा को

भगवानपुर ने हराया खरींडवा को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबैंडीमें पंचायत की ओर से 14वीं नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। शुभारंभ मुख्यातिथि हरियाणा लोकहित पार्टी नेता कुलदीप सिंह मल्ली ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही है। पहले मैच में भगवानपुर की टीम ने खरींडवा, बैंडी की टीम ने सुढल घिसरपड़ी की टीम ने रामपुर को हराया। मुख्यातिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। युवाओं को नशे का त्याग कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेलों में भाग लेने से युवाओं का शारीरिक मानसिक विकास होता है। युवा शिक्षा के साथ साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। मौके पर बलवीरसिंह पूर्व सरपंच, प्रदीप मसाना, राकेश बैंडी, बलजिंद्र सतगौली, सतनाम मल्ली, जगरूप मल्ली, बलवान बैंडी, विक्रमसिंह, सुरेंद्र धौडग़ ऋषिपाल उपस्थित थे।

रादौर | गांवबैंडी में आयोजित कब्बडडी प्रतियोगिता में मुख्यातिथि कुलदीप मल्ली खिलाडियों को सम्मानित करते हुए।