घर में घुस कर महिला से मारपीट, केस दर्ज
रादौर | गांवनाहरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला के साथ छेड़छाड़ करने महिला को जान से मारने की धमकी देने पर जतलाना पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं।
गांव नाहरपुर निवासी आसमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात अपने घर में बैठी हुई थी। तभी गांव का दिलशाद उनके घर में घुसा। दिलशाद ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ की। दिलशाद के साथ शाइना, इस्लाम, संदीपा जलील ने भी मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जतलाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।