स्तनपान कराने का महत्व बताया
बालविकासपरियोजना अधिकारी कार्यालय में स्तनपान दिवस मनाया गया। सीडीपीओ ओमलता बग्गा ने बताया कि पोषण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पोषण एवं स्वास्थ्य बारे प्रश्र पूछे गये ताकि महिलाएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सके। बच्चों को बाहर की चीजों की मात्रा अधिक ने दें। घर में साफ-सुथरा पोषण युक्त खाना बनाए। सिर्फ 6 महीने तक मां का दूध बच्चों के लिये पर्याप्त हैं। मां का पहला दूध बच्चें के लिए अति आवश्यक हैं। बच्चें की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। मौके पर सुपरवाइजर महक शर्मा, संतोष कुमारी मौजूद थी।