पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बा से दो मोटरसाइकिलें चोरी

कस्बा से दो मोटरसाइकिलें चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|बीती रातमेला देखने आए एक व्यक्ति की सरकारी स्कूल के पास दुकान पर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। वहीं राम विचार वाटिका के बाहर खड़ी स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बरहेड़ी निवासी गणेशदास ने बताया कि वह शनिवार की रात को गोगा माड़ी मेला रादौर में दर्शन करने के लिए आया था। बाइक एक दुकान पर खड़ी करके मेले में चला गया। जब वापिस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। वहीं गांव खुर्दबन निवासी रमन मंढान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल को राम विचार वाटिका के बाहर खड़ी करके दवाई लेने गया था। जब वह दवाई लेकर वापिस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।