पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएचईएल में बनने वाले उपकरणों को परखा

बीएचईएल में बनने वाले उपकरणों को परखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|जेएमआईटी कॉलेजके इलेक्ट्रॉनिक विभाग के छात्रों का एक समूह बीएचईएल कंपनी हरिद्वार में जानकारी लेकर आया। जिसका आयोजन इलेक्ट्रॉनिक विभाग के हेड टीचर रिचा गौड़ छात्र साहिल चौहान द्वारा किया गया। वापिस लौटने के बाद रिचा गौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों ने बीएचईएल कंपनी में बनने वाले उपकरण टरबाइन, जनरेटर अन्य उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिसका विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे में बहुत सहायता मिलेगी। कॉलेज के निदेशक विकास धवन ने बताया कि समय समय पर कालेज की ओर से बच्चों के लिए ऐसे आयोजन करवाए जाते रहते है। जिनसे विद्यार्थियों में आगे बढऩे के अवसर प्रदान होते है। उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके साथ साथ बच्चों को पतंजलि योग पीठ का भ्रमण करवाया गया। जहां पर विद्यार्थियों ने शरीर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर प्रियंका कौशिक, पुनीत सागर, ललतेश सहगल, मीडिया प्रभारी गौरव अरोड़ा उपस्थित थे।