फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का आरोप
फर्जीदस्तावेजतैयार कर 18 मरले जमीन हड़पने पर पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले में अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। रादौर के गांव सांगीपुर निवासी ममता रानी ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव में 18 मरले जमीन है।, जिसकी कीमत करीब सात लाख 68 हजार रुपए है। उसने बताया कि उसकी जमीन को गांव के जसविंद्र, मिहान सिंह, नायब सिंह, शिव कुमार राजबीर सिंह ने 18 जुलाई 2014 को फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसकी जमीन को अपने नाम करवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।