पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रादौर विस क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी ने भरा नामांकन

रादौर विस क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौरविधानसभाक्षेत्र से बुधवार को प्रदेश के लोकायुक्त प्रीतमपाल के बेटे अजेय पाल प्रीतम ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा। इससे पहले उन्होंने कार्यालय में हवन यज्ञ किया। जहां उनके पिता ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

इसके बाद उन्होंने कस्बे में रोड शो निकाला, जोकि रादौर से शुरू होकर गांव कांजनू से होता हुआ जठलाना, गुमथला, खेड़ी लक्खा सिंह, हरनौल से होते हुए कांसेपुर में समाप्त हुआ। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। उनका प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है। मौके पर हरीश सेतिया, डॉ. सुरेंद्र गौड़, स्वामी संपूर्णानंद, शेर सिंह मंसूरपुर पूर्व सरपंच, आदित्य शर्मा सरपंच जठलाना, कर्म सिंह सरपंच कंडरौली, पवन कुमार सरपंच बरसान, लखविंद्र सिंह पूर्व सरपंच ठसका, मलकीत सिंह ठसका, रोशन शर्मा ठसका, डॉ. सुभाष कश्यप, सुरेश सैनी, कर्म सिंह ठेकेदार कण्डरौली, सुरेशपाल बंचल प्रधान जाटसभा, एडवोकेट पुनीत गर्ग, रामकुमार गुप्ता, पूर्व सरपंच रादौर बालकिशन, सरपंच रादौर विनोद वर्मा, जिया लाल दुसानी, रणदीप वाल्मीकि, गोगी राम गुमथला गुलशन मेहता राझेड़ी उपस्थित थे।