बाढ़ पीडि़तों को सहायता भेजी
रादौर | एमएलएनकॉलेज एनसीसी ऑफिसर दीपक कौशिक के नेतृत्व में एनएसएस द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ पीडितों की सहायता के लिए 58 हजार 335 रुपए की धनराशि एकत्रित की गई। जिसे प्रधानमंत्री राहतकोष में भिजवा दिया गया है। कालेज प्रिंसिपल अशोक चौधरी ने कहा कि मानव कल्याण के इन कार्यों को भविष्य में भी जारी रखेंगे। इस फंड को इकट्ठा करने में सभी शिक्षण संस्थाओं क्षेत्र के लोगों का बहुत योगदान रहा।