आज मनाया जाएगा सर छोटू राम का जन्मदिवस
रादौर|शुक्रवार कोवसंत पंचमी के अवसर पर सर छोटूराम का जन्मदिवस जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सुबह नौ बजे मनाया जाएगा। शुभारंभ सुबह आठ बजे हवन यज्ञ के साथ होगा। जिसमें हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता सुरजीत सिंह शौकीन नई दिल्ली करेंगे। यह जानकारी बलवान सढूरा मांगेराम कंडरौली ने दी। मौके पर जय सिंह ढिल्लों, नायब छारी, नीरज देसवाल, प्रदीप देसवाल, बलदेव सांगवान बनी सिंह मौजूद रहे।