बसंत पर्व जीवन को भर देता है रोमांच से
रादौर| लाइकपब्लिक स्कूल में बसंत ऋतु के शुभागमन पर विद्या की देवी सरस्वती का जन्मदिवस वीरवार को मनाया गया। विद्यालय प्रवक्ता राजेश भारतीय ने कहा कि यह पावन पर्व माघ के महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पीला रंग इस पर्व के आकर्षण का केन्द्र होता है। चारों और हरियाली वाटिकाओं में फूलों की सुगंध महकती है। विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी और बसंत ऋतु विषय पर सुलेख लिखे।