पीर की मजार पर लगाया भंडारा
रादौर | लखदातापीर की मजार पर गांव छोटाबांस में वीरवार को भंडारा लगाया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य गांव पूर्व सरपंच दलीप सिंह रिंकू के नेतृत्व में गांव के लोगों ने आहुति डालकर सुख-शांति की कामना की। जिला परिषद सदस्य दलीप सिंह ने बताया कि लखदाता पीर की मजार को लेकर गांव क्षेत्र के लोगों में विशेष आस्था है। मौके पर धर्म सिंह बंचल, ऋषिपाल बंचल, संदीप कुमार, दीदार सिंह पंच, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, खेमचंद बंचल सत प्रकाश मौजूद रहे।