रोडवेज के जीएम से ग्रामीणों ने की दो समय बस चलाने की मांग
यमुनानगर|रादौर ब्लॉककी अकबर पुर पंचायत ने जीएम रोडवेज से मांग की है कि उनके क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए दो समय बस चलाई जाए। उनका नजदीकी स्टेशन दराजपुर है। जहां से 12 गांव के स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर जाते हैं। सुबह सात बजे के बाद कोई गाड़ी नहीं है।