पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत ले सकती हैं पुरस्कार: प्रदीप

पंचायत ले सकती हैं पुरस्कार: प्रदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | जलएवं सहायक संगठन की ओर से रादौर में क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जलापूर्ति विभाग के जेई प्रदीप ने ग्राम पंचायतों को जल के सदुपयोग करने पर जोर देने की अपील की। उन्होंनें कहा कि जल ही जीवन है। हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। जल की बूंद-बूंद कीमती है इसे व्यर्थ बहाएं। आज स्वच्छ जल की समस्या दुनिया भर में विकराल रूप धारण करती जा रही है। उन्होंने पंचायतों को हस्तांतरित नलकूप आधारित जल वितरण योजनाओं उनके रख रखाव के बारे में बताया। उन्होंनें पंचायतों के प्रतिनिधियों को बताया कि जल संरक्षण पुरस्कार उन पंचायतों को दिया जाता है जो 100 प्रतिशत नलों पर टूंटियां लगवाना सुनिश्चित करती है। 75 प्रतिशत घरों में पानी के स्वीकृत निजी कनेक्शन हो। ग्राम पंचायत जल संरक्षण पुरस्कार की अधिकारी है। जनस्वास्थय विभाग की ओर से इलेक्ट्रिशियन हरपाल शर्मा तथा फीटर हरिचंद अनिल कुमार ने जल वितरण प्रणाली का रखरखाव किस प्रकार हो इस बारे विस्तार से जानकारी दी।