पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर ने शराब पीकर स्टूडेंट को पीटा, प्रिंसिपल को शिकायत

टीचर ने शराब पीकर स्टूडेंट को पीटा, प्रिंसिपल को शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुझे कोई शिकायत नहीं दी है: डीईओ

डीईओउदय प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक शिक्षक द्वारा स्टूडेंट के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत और सूचना मुझे नहीं दी गई है। शिकायत आएगी तो हम कार्रवाई करेंगे।

शिकायतआएगी तो कार्रवाई करेंगे : पीआरओ

पुलिसप्रवक्ता जगबीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अभी रादौर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई हैं। यदि बच्चों या उनके अभिभावकों द्वारा इस बारे पुलिस में शिकायत दी जाएगी तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

भास्कर न्यूज | रादौर

कॉलेजोंमेंस्टूडेंट के बीच हुई मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रादौर के स्कूल में टीचर ने शराब के नशे में धुत होकर दो छात्रों को सिर्फ पीटा बल्कि उन्हें धमकी भी दी। मारपीट और धमकी देने का आरोप मुकंदलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर के दो स्टूडेंट ने प्रिंसिपल को दी शिकायत में लगाया है। दोनों छात्र 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल के हैं। प्रिंसिपल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मारपीट की घटना 15 दिन पहले की है जब स्कूल की हैंडबाल टीम एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जींद में गई हुई थी।

12वीं कक्षा के छात्र नवदीप कंबोज आशीष राणा ने प्रिंसिपल को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले हैंडबाल टीम जींद गई थी। वे जींद की डीएवी स्कूल में रात के समय ठहरे थे। आरोप है कि टीम के साथ गए मुकंद लाल स्कूल रादौर के एक अध्यापक ने रात के समय शराब पीकर बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया मारपीट की। जिस समय अध्यापक ने बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया उस समय कमरे में दूसरे खिलाड़ी भी मौजूद थे। बच्चों का आरोप है कि अध्यापक ने उन्हें डराते हुए कहा कि यदि मामले की शिकायत की तो उनके साथ ओर बुरा सलूक किया जाएगा। जिससे छात्र डर गए। लेकिन बच्चों ने अपने अभिभावकों साथियों को घटना के बारे में जानकारी दी तो छात्रों ने इस बारे प्रिंसिपल को लिखित में अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी। वहीं संस्था के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार को भी पीड़ित छात्रों के साथियों ने ईमेल कर मामले की पूरी जानकारी दी है।

सख्तकार्रवाई की जाएगी: बालकृष्ण : स्कूलके प्रिंसिपल बालकृष्ण ने बताया कि दो दिन पहले स्कूल के छात्र नवदीप कंबोज आशीष राणा द्वारा स्कूल के अध्यापक के खिलाफ अभद्र व्यवहार मारपीट किए जाने की शिकायत दी है। मैनेजमेेट मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद अध्य