- Hindi News
- हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ा
हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ा
शनिवारशामको मंडी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी चौक पर शनिवार शाम गांव राझेड़ी निवासी पंकज शुभम बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। अचानक उनकी मंडी चौक पर एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान पंकज (21) की मौत हो गई शुभम का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पंकज का गांव राझेड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर इंद्री निवासी गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।