कुरुक्षेत्र में भाकियू का सम्मेलन 19 को
रादौर|भारतीय किसानयूनियन की 19 सितंबर को जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए कमर कस ली है। भाकियू मंडल प्रधान बाबूराम गुंदयाना जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने क्षेत्र के गांव फतेहगढ़, कंडरौली, राझेड़ी, एमटी करहेड़ा, संधाला, संधाली, गुमथला, मंधार, पालेवाला का दौरा कर किसानों को सम्मेलन में पहुंचने का न्यौता दिया।