पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुट्टी के दिन बच्चों ने भी लिया मेले का आनंद

छुट्टी के दिन बच्चों ने भी लिया मेले का आनंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|प्रसिद्ध जाहरवीरगोगा माड़ी मेले में लगातार सातवें दिन रविवार को भी भारी भीड़ रही। हजारों श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी की मजार पर माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। वहीं स्काउट द्वारा गोगा माड़ी मेले में सेवा कार्य कर अनुशासन शांति बनाए रखने में सहयोग किया।

मेले रविवार की छुट्टी होने के कारण बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया। मेले में बच्चों ने मिक्की माउस, मौत का कुआं झूलों का भी भरपूर आनंद उठाया। मेले में निरंकारी सत्संग भवन के पास विशाल दंगल का आयोजन करवाया गया। दंगल में आए जाने माने पहलवानों ने अपने करतब दिखाकर ग्रामीणों का मनोरंजन किया। हजारों ग्रामीणों ने दंगल का लुत्फ लिया।

विजेता पहलवानों को रादौर के सरपंच विनोद वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेले में रविवार को भारी श्रद्धालुओं को हजूम उमड़ा। मेले में पुलिस कर्मचारियों के अलावा, सरकारी स्कूल रादौर के एनएसएस कैडेटों ने अध्यापक गुरचरण सिंह के नेतृत्व में अपनी सेवाएं प्रदान की। स्काउट टीम में विजय राजपूत, सागर, नीरज, निकित कश्यप, विकास पासी, रोहित कश्यप, प्रिंस वीरेंद्र द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया जा रहा है।