रामलीला का मंचन शुरू
रादौर|काॅलेज रोडपर श्री महावीर रामलीला क्लब का शुभारंभ मुख्यातिथि रोशन लाल ने रिबन काटकर किया। जिसमें रामलीला में रामजन्म का मंचन किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि रामलीला हमारी सभ्यता का प्रतीक है। रामलीला से हमें समाज में मिल-जुलकर रहने का संदेश मिलता है। रामलीला से हमें भाई से भाई का प्यार, पिता पुत्र का प्यार गुरू शिष्य के आपसी संबंधों बारे शिक्षा मिलती है। रामलीला में हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश मिलता है। भगवान राम ने अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए 14 वर्ष का जंगल में वनवास काटा। जो हमें पिता का आदर करना सिखाता है। मौके पर संचालक काशीराम, चेयरमैन सुमित सिंगला, प्रधान ओम प्रकाश ओड, सचिव हेमराज ओड, निदेशक त्रिलोकचंद, रूलियाराम, सुभाष चंद मौजूद थे।