स्तनपान का महत्व बताया
रादौर|साक्षर महिलासमूह उन्हेड़ी की ओर से आंगनवाड़ी केन्द्र में स्तनपान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताया गया। अध्यक्षता साक्षर महिला समूृह प्रधान निशा सैनी ने की। सुपरवाइजर बलविंद्र कौर मुख्यातिथि रही। सुपरवाइजर ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उसे मां का पहला गाढ़ा दूध पिलाना जरूरी होता है। बच्चे के जन्म के बाद उसे जन्म घुट्टी, गाय का दूध शहद नहीं देना चाहिए। मां का दूध ही बच्चे के लिए पोषक आहर है। मौके पर प्रधान निशा सैनी, आंगनवाड़ी वर्कर मंजू रानी, सचिव सीमा, सुशीला, भागवंती, बिमला,सुमन, रीना, रेश्मा, प्रवेश परमजीत उपस्थित थीं।