नंबरदार एसोसिएशन की बैठक पांच को
रादौर|ब्लॉक नंबरदारएसोसिएशन की बैठक 5 अक्टूबर सुबह दस बजे तहसील परिसर में होगी। अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष समय सिंह घिलौर करेंगे। यह जानकारी ब्लॉक प्रधान वेदप्रकाश बकाना ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। जो दल नंबरदारों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, उसी को समर्थन देंगे। मौके पर शिवकुमार, महिंद्र सिंह नंबरदार, विनोद वर्मा, कुलदीप, बलबीर मायाराम बापौली उपस्थित थे।