पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान का कम भाव मिलने पर भड़के किसान, 26 को करेंगे धरना प्रदर्शन

धान का कम भाव मिलने पर भड़के किसान, 26 को करेंगे धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडीमें धान के कम दाम मिलने पर किसान भड़क उठे। धान के उचित मूल्य लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन की ओर से 26 सितंबर को कस्बे की शहीद ऊधमसिंह धर्मशाला में सुबह दस बजे बैठक की जाएगी। इसमें केंद्र सरकार विरोधी धरना प्रदर्शन करने के उपरांत नायब तहसीलदार जयपाल संधू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें फसलों के बेहतर दाम देने की मांग करेंगे।

प्रदेश संगठन सचिव विजय मेहता ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को धान के औने-पौने दाम मिल रहे हैं। इससे हजारों रुपए प्रति एकड़ नुकसान हो रहा है। यदि धान के बेहतर दाम नहीं दिए तो किसान सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा को किसान हराने का काम करेंगे। इस अवसर पर नाथी राम दोहली, कर्ण बुबका, धर्मबीर अमलोहा, संजू गुंदयाना, राजकुमार सिपियोवाला, कर्म सिंह मंथाना,कर्मबीर मंडेबर, पूर्णचंद काठवाला, गुरूमुख शाहपुरा, बिटटू लेदी, वीरेंद्र जामपुर, अनिल मंडेबर, मंदीप रोड छप्पर, ओमप्रकाश गलौली, बीराराम गलौली, कृष्णपाल सुढल, करनैलसिंह सुढैल, महिन्द्र सुढैल, साहबसिंह, संदीप टोपरा, राजकुमार दडवा, रण बीरसिंह लोपियों, वेदप्रकाश, गुर-मित गलौला, राजपाल, महिन्द्रसिह फतेहपुर प्रचार मंत्री, सोहन-सिंह, फिरोज खान उपस्थित थे।