पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट मिलने पर पाल समाज ने जताया रोष

टिकट मिलने पर पाल समाज ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | हरियाणापाल महासभा की बैठक मंगलवार को पाल धर्मशाला अर्जुन नगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिखीराम पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा के किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा पाल समाज के लोगों को टिकट नहीं देने पर गहरा रोष प्रकट किया गया।

रिखीराम पाल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, इनेलो तथा बसपा ने किसी व्यक्ति को टिकट देकर समाज की सरासर अनदेखी की है। पाल समाज की पूरे हरियाणा में आबादी 20 लाख और वोट 8 लाख है। इसके बावजूद समाज को किसी भी सरकार या राजनीतिक पार्टी ने कुछ भी नहीं दिया। रिखी राम ने कहा कि जहां तक यमुनानगर की बात है। यहां चार विधानसभाएं पड़ती है। इस समाज की वोट के बिना कोई भी जीत की ओर नहीं बढ़ सकता। साढौरा विधानसभा में 9 हजार, जगाधरी में 9200, यमुनानगर में 4700 और रादौर में 8800 वोट हैं। पाल समाज का यह भी इतिहास रहा है कि जिस भी उम्मीदवार का इस समाज ने समर्थन किया है वही विधायक बना। भाजपा ने तो वादा करके भी समाज को टिकट नहीं दिया है। नाराज लोगों ने जहां राजनैतिक दलों के प्रति रोष व्यक्त किया वहीं एलान किया कि पाल समाज विधानसभा में अपना आजाद प्रत्याशी उतार सकती है। इसकी रणनीति बनाने के लिए जल्द ही मीटिंग की जाएगी।