धर्मशाला के बाहर से बाइक चोरी
रादौर| कस्बेस्थित शिवमंदिर धर्मशाला के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अलाहर निवासी नरेश गर्ग ने बताया कि वह अपने पिता रोशन लाल गर्ग के साथ बाइक पर शिवमंदिर धर्मशाला में चल रहे फिजियोथैरेपी सेंटर गया था। उसने बाइक शिवमंदिर प्रांगण में खड़ा की थी। कुछ देर बाद बाहर आया तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। उसने बाइक की आस पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई।