- Hindi News
- जिले के शिक्षण संस्थाओं में शहीदों को नमन किया
जिले के शिक्षण संस्थाओं में शहीदों को नमन किया
क्षेत्रकेविभिन्न शिक्षण संस्थानों में शहीदी दिवस मनाया गया। इसमें शहीदों के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर अष्टविनायक कान्वेंट स्कूल खरकाली, श्रीबालाजी पॉलीटेक्निक रादौर, आईवीटी पॉलीटेक्निक धौलरा, ग्लोबल इंजी. कॉलेज, जे एमआईटी इंजी. कॉलेज, आईपीएस स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, लाइक पब्लिक स्कूल, गीता सीसे स्कूल चमरोड़ी, गीता मिडल स्कूल एमटी करहेड़ा, भारत सीसी स्कूल कंडरौली, महाराजा अग्रसेन सीसे स्कूल जठलाना, महाराजा अग्रसेन सीसे स्कू गुमथला, शांति देवी कालेज ऑफ एजुकेशन रादौर, शहीद भगतसिंह कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन रादौर जनता आदर्श सत्य देवी सीसे स्कूल अलाहर मुकंद लाल सीसे में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और शहीदों को याद किया। अष्टविनायक पालीटेक्निक कालेज खरकाली के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने कहा कि शहीद हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं। शहीदों के कारण हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली। लाखों शहीदों ने देश की आजादी के लिए शहादत दी थी। तब जाकर हमें आजादी नसीब हुई थी। देश की आजादी के लिये शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे महान वीरों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।
हमें ऐसे महान शहीदों पर गर्व हैं। हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने देश के लिए सबकुछ न्यौछावर कर देने के लिए तैयार रहना चाहिए। यहीं हमारी देश के शहीदों के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विभिन्न संस्थानों में शहीदी दिवस पर स्टूडेंट्स ने सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकनी की शपथ ली।
उधर जाट नगर में जाट सभा की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। सभा प्रधान एडवोकेट सुरेशपाल बंचल अन्य ग्रामीणों ने शहीद भगतसिंह के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर हवनयज्ञ कर विश्व शांति भाईचारे की कामना की गई। मौके पर मांगेराम कण्डरौली, प्रदीप खुर्दबन, नायब सिंह छारी, संजू सांगवान धौलरा, जसविंद्र बंचल, दल बीरसिंह दल्ली, प्रदीप देशवाल, जयसिंह ढिल्लों बनीसिंह पलाका उपस्थित थे।